मझौलिया रिजर्व एरिया का गन्ना नरकटियागंज जा रहा था, जब्त

Published at :08 Jan 2016 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
मझौलिया रिजर्व एरिया का गन्ना नरकटियागंज जा रहा था, जब्त

गन्ना उद्योग मंत्री ने कहा, मझौलिया चीनी मिल में चा लान वितरण में हुई है गड़बड़ी मनुआपुल के समीप गन्ना विभाग के अधिकारियों ने की छापेमारी पुलिस अभिरक्षा में रखे गये गन्ना लदे 6 ट्रैक्टर- टेलर बेतिया : गन्ना उद्योग मंत्री खुर्शीद आलम के निर्देश पर मझौलिया चीनी मिल के रिजर्व एरिया का गन्ना नरकटियागंज […]

विज्ञापन

गन्ना उद्योग मंत्री ने कहा, मझौलिया चीनी मिल में चा लान वितरण में हुई है गड़बड़ी

मनुआपुल के समीप गन्ना विभाग के अधिकारियों ने की छापेमारी
पुलिस अभिरक्षा में रखे गये गन्ना लदे 6 ट्रैक्टर- टेलर
बेतिया : गन्ना उद्योग मंत्री खुर्शीद आलम के निर्देश पर मझौलिया चीनी मिल के रिजर्व एरिया का गन्ना नरकटियागंज चीनी मिल में जाते हुए 6 ट्रैक्टर- टेलर को गन्ना विभाग के अधिकारियों ने पकड़ा. बुधवार की रात मनुआपुल के समीप छापेमारी की गयी.
उस दौरान धनेष पासवान, हीरा लाल यादव, प्रदीप कुमार, जग्रनाथ ठाकुर , मंटू यादव, प्रभु यादव की गन्ना लदी ट्रैक्टर- टेलर पकड़ी गयी. गन्ना लदी ट्रैक्टर-टेलर को पुलिस अभिरक्षा में रख गया है. गन्ना उद्योग मंत्री खुर्शेद आलम ने कहा कि भ्रमण के दौरान जब उन्हें इस बात की जानकारी मिली तो वे फौरन इसकी सूचना ईख विभाग के स्थानीय अधिकारियों को दिये.
सूचना पर अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए मझौलिया रिजर्व एरिया का गन्ना नरकटियागंज चीनी मिल में जाते हुए पकड़ा. मंत्री क्षेत्र भ्रमण पर अपने गृह जिला चंपारण बुधवार की रात पहुंचे. उन्होंने इस दौरान स्थानीय चीनी मिल के पदाधिकारियों से भी बातचीत की.
उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार की छवि धूमिल नहीं होनी चाहिए. किसानों को उनका हक मिले अगर जरूरत पड़ी तो वे गन्ना किसानों के खेतों तक जायेंगे. मौके पर बेतिया के ईख पदाधिकारी वेदव्रत कुमार व रामनगर के ईख पदाधिकारी जय प्रकाश नारायण सिंह भी शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन