चीनी मिल चालान वितरण में छोटे िकसानों को दे प्राथमिकता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jan 2016 3:46 AM (IST)
विज्ञापन

एक, दो व तीन एकड़ तक के गन्ना किसानों को मिले चालान बेतिया : गन्ना उद्योग मंत्री खुर्शीद आलम ने कहा कि सूबे के सभी चीनी मिल छोटे गन्ना किसानों को चलान वितरण में प्राथमिकता दे. इसके लिए सबसे पहले एक, दो व तीन एकड़ तक के गन्ना किसानों की सूची तैयार कर ले और […]
विज्ञापन
एक, दो व तीन एकड़ तक के गन्ना किसानों को मिले चालान
बेतिया : गन्ना उद्योग मंत्री खुर्शीद आलम ने कहा कि सूबे के सभी चीनी मिल छोटे गन्ना किसानों को चलान वितरण में प्राथमिकता दे. इसके लिए सबसे पहले एक, दो व तीन एकड़ तक के गन्ना किसानों की सूची तैयार कर ले और उसके आधार चलान का वितरण करे. गन्ना उद्योग मंत्री खुर्शीद अपने गृह जिला पश्चिम चंपारण में भ्रमण के दौरान बुधवार की रात पहुंचे.
सर्किट हाउस में स्थानीय चीनी मिल के जीएम व गन्ना विकास के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की. उन्होंने कहा कि रिजर्व एरिया के किसानों से सबसे पहले गन्ना लेना है. मझौलिया मिल के चलान वितरण प्रणाली पर उन्होंने कई निर्देश मझौलिया चीनी मिल के जीएम को भी दिया. कहा कि नरकटियागंज जाते हुए मझौलिया रिजर्व के लगभग आधे दर्जन गन्ना लदे ट्रैक्टर – टेलर को पकड़ा गया है. रिजेक्ट वेराइटी के नाम पर गन्ना छाटना नहीं होगा. रिजेक्ट वेराइटी के गन्ना की तौल होनी चाहिए.
मौके पर गन्ना विभाग के सहायक निदेशक, मझौलिया चीनी मिल के जीएम सीएल शुक् ला, नरकटियागंज के जीएम अजय त्रिपाठी, बेतिया के ईख पदाधिकारी वेदव्रत कुमार, रामनगर के जय प्रकाश सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




