मोतिहारी- रक्सौल के बीच शाम के वक्त ट्रेन का हो परिचालन

Published at :07 Jan 2016 3:30 AM (IST)
विज्ञापन
मोतिहारी- रक्सौल के बीच शाम के वक्त ट्रेन का हो परिचालन

बेतिया : सांसद डा. संजय जायसवाल ने छावनी आरओबी निर्माण व मझौलिया स्टेशन पर इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव सहित 9 मांगों को लेकर रेलवे जीएम को ज्ञापन दिया. सांसद ने कहा कि रेल मंत्रालय से धनराशि निर्गत होने के बाद बावजूद छावनी आरओबी का निर्माण नहीं हो रहा है. इसमें शीघ्रता लायी जाय. वही मझौलिया […]

विज्ञापन

बेतिया : सांसद डा. संजय जायसवाल ने छावनी आरओबी निर्माण व मझौलिया स्टेशन पर इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव सहित 9 मांगों को लेकर रेलवे जीएम को ज्ञापन दिया. सांसद ने कहा कि रेल मंत्रालय से धनराशि निर्गत होने के बाद बावजूद छावनी आरओबी का निर्माण नहीं हो रहा है. इसमें शीघ्रता लायी जाय. वही मझौलिया स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की भी मांग की.

बेतिया रैंक प्वाइंट को कुमारबाग में स्थानांतरित करने की बात कहीं. रैंक प्वाइंट होने के कारण आय दिन शहर में जाम की समस्या की रहती है. वही रक्सौल से दिल्ली जाने के लिए राजधानी जैसे सुपरफास्ट ट्रेनों की परिचालन का प्रस्ताव भी मंत्रालय में भेजने की बात कहीं. रेलवे जीएम को अन्य कई छोटी समस्याओं से भी सांसद ने अवगत कराया. इसमें मोतिहारी -रक्सौल रेलखंड के बीच संध्या 4 बजे एक और ट्रेन चलाने, आदापुर रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज, चैलाहा हॉल्ट पर सभी सवारी ट्रेनों का ठहराव, रक्सौल में रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज जैसे कई प्रमुख समस्या भी शामिल थी.

चनपटिया प्लेटफॉर्म का हो उच्चीकरण व पहुंच पथ का निर्माण
भाजपा के चनपटिया विधायक प्रकाश राय ने भी चनपटिया प्लेटफाॅर्म के उच्चीकरण व स्टेशन जाने वाली सड़क के निर्माण की बात रेलवे जीएम एके मित्तल से की. विधायक ने कहा कि चनपटिया प्लेटफार्म का उच्चीकरण बेहद जरूरी है, प्लेटफाॅर्म नीचा होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी होती है. वही भाजपा नेता दीपेंद्र सर्राफ ने बेतिया के शांति नगर के समीप रेलवे ढ़ाला बनाने की मांग जीएम के पास रखा. इधर भाजपा के नौतन विधायक नारायण साह, विजय चौधरी भी मौके पर उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन