पूर्व और वर्तमान मुखिया पर प्राथमिकी दर्ज करें

Published at :07 Jan 2016 3:25 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व और वर्तमान मुखिया पर प्राथमिकी दर्ज करें

नरकटियागंज : जिला पदाधिकारी लोकेश कुमार ने धूमनगर पंचायत के पूर्व मुखिया अजहर मियां तथा वर्तमान मुखिया विकाउ साईं पर प्राथमिकी का आदेश दिया है़ दोनों पर इंदिरा आवास योजना में रिश्वतखोरी का आरोप है़ इंदिरा आवास योजनाओं में मिली ब्यापक गड़बड़ी को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने इंदिरा आवास सहायक तथा पर्यवेक्षकों के एक […]

विज्ञापन

नरकटियागंज : जिला पदाधिकारी लोकेश कुमार ने धूमनगर पंचायत के पूर्व मुखिया अजहर मियां तथा वर्तमान मुखिया विकाउ साईं पर प्राथमिकी का आदेश दिया है़ दोनों पर इंदिरा आवास योजना में रिश्वतखोरी का आरोप है़

इंदिरा आवास योजनाओं में मिली ब्यापक गड़बड़ी को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने इंदिरा आवास सहायक तथा पर्यवेक्षकों के एक माह का वेतन भी काट दिया है़ विदित हो कि बुधवार की सुबह ग्यारह बजे प्रखंड कार्यालय में अफरा तफरी का माहौल था़ सबसे पहले जिला कृषि पदाधिकारी ओंकार सिंह पहुंचे, फिर जिला अल्प संख्यक कल्याण पदाधिकारी और डीडीसी राजेश मीना़ सभी बीडीओ के कार्यालय में अभी आ कर बैठे हीं थे कि जिला पदाधिकारी भी वहां आ पहुंचे़
किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि जिला पदाधिकारी ऐसे पहुंच सकते हैं. बाबू फाइलें सही करने के साथ हीं उन साथियों को बुलाने में जुट गये जो ग्यारह बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचे थे़ जिला पदाधिकारी ने एक एक कर सीडीपीओ,बीएओ समेत अन्य कर्मियों को बुला कर उनसे मिले और उनके विभाग से संबंधित जानकारी ली़ इसके बाद इंदिरा आवास की जांच करने के लिए वे स्वयं धुमनगर पहुंचे जहां ग्रामीणों ने पूर्व मुखिया एवं वर्तमान मुखिया पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया़ जिला पदाधिकारी ने अपने निरीक्षण के क्रम में कई अधिकारियों को फटकार लगायी तथा उन्हें उचित कार्य करने की नसीहत दी़
हिस्सेदारी को ले मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज
गौनाहा़ थाना क्षेत्र के हरपुर-पिपरा गांव मे भाई-भाई के बीच हिस्सेदारी को लेकर हुए मारपीट मे थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज मामले में पिता पुत्र सहित एक ही परिवार के चाल लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में फौजी बलिराम यादव ने बताया कि उसका बड़ा भाई हिस्सा के लिए हमेशा मां-बाप के साथ मारपीट करता रहता है. ऐसे ही घटना विगत 14 दिसंबर को हुई थी.
जिसमें गांव के बुद्धिजीव लोगों ने थाना जाने से मना करते हुए पंचायती कर मामले को शांत कराया. लेकिन 4 जनवरी को जब छुटी में घर आये तो पुन: हिस्सेदारी को लेकर उनके भाई ने उनके मां-बाप के साथ फिर से मारपीट करने लगा. जब वह समझाने बुझाने उसके पास गये तो उनके भाई राघेश्याम यादव उनकी पत्नी सुनीता देवी, पुत्र विकास कुमार व पुत्री चेतना कुमारी ने मिलकर मारपीट करने लगे. थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जांचोपरांत अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन