शिक्षकों ने दिया धरना

Published at :07 Jan 2016 3:24 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों ने दिया धरना

सिकटा : बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ सिकटा ने अपने विभिन्न मांगों के समर्थन मे प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता ने की. धरना को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन प्रसाद ने कहा कि सरकार सेवा शर्त नियमावली का प्रकाशन नहीं करके नियोजित शिक्षकों […]

विज्ञापन

सिकटा : बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ सिकटा ने अपने विभिन्न मांगों के समर्थन मे प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता ने की.

धरना को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन प्रसाद ने कहा कि सरकार सेवा शर्त नियमावली का प्रकाशन नहीं करके नियोजित शिक्षकों के साथ सौतेलापन का व्यवहार कर रही है. नियोजित शिक्षकों का पूर्ण वेतनमान (13000-34800), शिक्षक स्थानांतरण, ऋण जीवन बीमा, प्रन्नोति आदि मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर आगामी 9 जनवरी को धरना दिया जायेगा.
मौके पर लक्ष्मण प्रसाद, शमीम आलम, इफ्तेखार अहमद, म. हातिम, संजय कुमार पटेल, लौकिर आलम, इम्तेयाज आलम, सुभाष कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार पांडेय, सुनील कुमार सिंह, मनोरंजन गुप्ता, सीता देवी, सलेहा फातमा, पुनिता कुमारी समेत कई मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन