पूर्ण वेतनमान मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष

बेतिया : विगत एक पखवारे पूर्व संपन्न हुए जिला माध्यमिक शिक्षक संघ का शक्ति प्रदर्शन सह सम्मान समारोह बुधवार को माध्यमिक शिक्षक संघ भवन मे हुआ. कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित संघ पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. संघ के सचिव भोज चतुर्वेदी ने उपस्थित शिक्षकों व नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को एकजुटता बनाये रखने के […]
बेतिया : विगत एक पखवारे पूर्व संपन्न हुए जिला माध्यमिक शिक्षक संघ का शक्ति प्रदर्शन सह सम्मान समारोह बुधवार को माध्यमिक शिक्षक संघ भवन मे हुआ. कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित संघ पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. संघ के सचिव भोज चतुर्वेदी ने उपस्थित शिक्षकों व नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को एकजुटता बनाये रखने के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा लंबे संघर्ष के बाद हमें वेतनमान की लड़ाई मे आशिंक सफलता मिली है.
लेकिन समान काम समान वेतन हमारा अधिकार है और इसकी पूर्णता तक संघर्ष जारी रहेगा. जिलाध्यक्ष श्यामा राव ने कहा कि नियोजित शिक्षकों के स्थानातंरण, पदोन्नति, वरीयता सूची निर्माण व सेवाशर्म नियमावली लागू होने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी. वहीं भारत झा ने अधिकारियों की रक्षा के लिए आंदोलन को और धारदार बनाने की बात कही. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जिला शिक्षा कार्यालय के अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया.
संचालन वशिष्ठ उपाध्याय ने की धन्यवाद ज्ञापन राज किशोर पांडेय ने किया. मौके पर रामेश्वर सिंह, जितेंद्र नारायण मिश्र, योगेंद्र दत्त त्रिपाठी, मंसुर आलम, रामनारायण झा, ललन राम, मुकंद मुरारी राम, लालबाबू पासवान, सुमन सिंह, फिरदौस बानो, मदन झा, राजीव पाठक, ज्योति प्रकाश, लालजी यादव, अवधेश नारायण सिंह, राजेश वर्मा, सिंधु श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




