नहीं साबित हुआ प्रताड़ना का आरोप, पीडि़ता को डांटा था
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jan 2016 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : ग्राम सभा की बैठक मंगलवार को मुंडा जानुमसिंह देवगम की अध्यक्षता में बुलायी गयी. भुक्तभोगी परिवार के सदस्यों का कहना था कि डायन के नाम पर पालो माई (बदला नाम) को प्रताड़ित किया गया है. परिवार को बदनामी एवं अपमानित करने का काम हुआ है. ग्राम सभा में दोनों पक्षों ने अपनी बात […]
विज्ञापन
चाईबासा : ग्राम सभा की बैठक मंगलवार को मुंडा जानुमसिंह देवगम की अध्यक्षता में बुलायी गयी. भुक्तभोगी परिवार के सदस्यों का कहना था कि डायन के नाम पर पालो माई (बदला नाम) को प्रताड़ित किया गया है.
परिवार को बदनामी एवं अपमानित करने का काम हुआ है. ग्राम सभा में दोनों पक्षों ने अपनी बात कही. भुक्तभोगी महिला को आरोपी व्यक्ति पलटोन ने अपने घर के आंगन से होकर जाने देने के लिए मना किया था. इसके बावजूद महिला उसके घर के आंगन से गुजरती थी. जिसके कारण पलटोन ने उसे डांटा था. लेकिन डायन के नाम से गाली नहीं दी थी.
इसकी पुष्टि पीड़ित महिला एवं गवाह कसाय माई ने भी की. ग्राम सभा में नरेश देवगम, नारायण देवगम, बासुदेव देवगम, रीटु देवगम, जयपाल देवगम, सीता पुरती, कसाय पुरती, मरांगबाबु आदि कई ग्रामवासी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




