आधार बनाने बच्चों को मनोहरपुर से चाईबासा भेजा

Published at :06 Jan 2016 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
आधार बनाने बच्चों को मनोहरपुर से चाईबासा भेजा

चाईबासा : आधार कार्ड बनाने के लिए मनोहरपुर के रायकेरा प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को मंगलवार को चाईबासा आना पड़ा. स्कूल के शिक्षक ने बच्चों को चाईबासा जाकर आधार कार्ड बनाने को कहा था. अपने अभिभावकों संग बच्चे चाईबासा पहुंचे और पहले मांगी लाल रूंगटा स्कूल गये. वहां जाकर देखा तो आधार कार्ड नहीं बन […]

विज्ञापन

चाईबासा : आधार कार्ड बनाने के लिए मनोहरपुर के रायकेरा प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को मंगलवार को चाईबासा आना पड़ा. स्कूल के शिक्षक ने बच्चों को चाईबासा जाकर आधार कार्ड बनाने को कहा था.

अपने अभिभावकों संग बच्चे चाईबासा पहुंचे और पहले मांगी लाल रूंगटा स्कूल गये. वहां जाकर देखा तो आधार कार्ड नहीं बन रहा था. सूचना पट पर डीसी ऑफिस में संपर्क करने की नोटिस लगी थी. मांगी लाल रूंगटा स्कूल से बच्चे डीसी ऑफिस पहुंचे. यहां डीपीओ बेंजामिन तिर्की से बच्चों व अभिभावकों ने अपनी समस्या बतायी. डीपीओ की पहल पर आठ जनवरी तक फिर से मांगीलाल रूंगटा स्कूल में आधार कार्ड बनाने का निर्णय हुआ. मनोहरपुर प्रखंड कार्यालय में 10 जनवरी से आधार कार्ड बनने की तिथि तय निर्धारित की गयी है.

विवाद के बाद बंद हो गया आधार कार्ड बनना

मांगीलाल रूंगटा स्कूल में 5 जनवरी तक आधार कार्ड बनाना था. 4 जनवरी को लाइन में खड़ा होने के लेकर यूआइडी ऑपरेटरों के साथ विवाद हो गया था. इस कारण 5 जनवरी को कैंप नहीं लगाया गया. ऑपरेटरों ने डीपीओ से सुरक्षा की मांग की़ ऑपरेटरों को सुरक्षा देने का डीपीओ ने भरोसा दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन