पार्षद चाहें तो जल्द ही जगमगा उठेगा शहर

बेतिया : सरकार या किसी योजना से नहीं, अब बस पार्षदों के मरजी से शहर की मुख्य सड़के जगमगा सकती है. क्योंकि शहर में लगभग 2 करोड़ की लागत से 390 एलइडी लाइट लगाने का कार्यादेश एक एजेंसी को दी जा चुकी है. लेकिन पार्षदों के बीच हुए मनमुटाव से इस योजना को धरातल पर […]
बेतिया : सरकार या किसी योजना से नहीं, अब बस पार्षदों के मरजी से शहर की मुख्य सड़के जगमगा सकती है. क्योंकि शहर में लगभग 2 करोड़ की लागत से 390 एलइडी लाइट लगाने का कार्यादेश एक एजेंसी को दी जा चुकी है. लेकिन पार्षदों के बीच हुए मनमुटाव से इस योजना को धरातल पर उतरने में अब कुछ वक्त लग सकता है.
कुछ पार्षद इस पक्ष में नहीं है कि यह लाइट शहर के मुख्य मार्ग पर लगे. उनका कहना है कि बोर्ड ने पास किया है कि शहर के प्रत्येक वार्ड में 10-10 एलइडी लाइट लगे तो ऐसा ही हो. जबकि नप सभापति जनक साह व नप इओ विपिन कुमार को डीएम लोकेश कुमार सिंह ने सुझाव दिया है कि इस योजना से पहले शहर की मुख्य सड़कों को जोड़ा जाय. अगली योजना के तहत शहर के वार्ड को जोड़ा जायेगा. मामला इन्हीं सब बातों को लेकर फंसा हुआ है. इओ के चेंबर में तालाबंदी की घटना को इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




