बदले की भावना में दसवीं के छात्र ने मांगी थी रंगदारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2016 4:51 AM (IST)
विज्ञापन

नरकटियागंज : नगर के पुरानी बाजार स्थित व्यवसायी राजेश जायसवाल से रंगदारी मांगने के मामले मे एक नया मोड़ आ गया है़ पुलिस ने जब फोन नम्बर की जांच किया तो वह नम्बर पुरानी बाजार निवासी नंदकिशोर प्रसाद के 14 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार निकला़ गोलू कुमार 10 वीं का छात्र है़ पुलिस ने जब […]
विज्ञापन
नरकटियागंज : नगर के पुरानी बाजार स्थित व्यवसायी राजेश जायसवाल से रंगदारी मांगने के मामले मे एक नया मोड़ आ गया है़ पुलिस ने जब फोन नम्बर की जांच किया तो वह नम्बर पुरानी बाजार निवासी नंदकिशोर प्रसाद के 14 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार निकला़ गोलू कुमार 10 वीं का छात्र है़
पुलिस ने जब गोलू को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया तो कई मामले सामने आया़ व्यवसायी राजेश जायसवाल एवं गोलू के बीच तीन दिन पूर्व फेसबुक चैटिंग को लेकर दोनो के बीच झड़प हुआ था़ मिली जानकारी के अनुसार व्यवसायी राजेश जायसवाल अपनी पत्नी के साथ एक फोटो फेसबुक पर डाला था़ जिसको लाईक करते हुये गोलू कुमार ने कुछ अश्लील शब्द लिख दिया था़ इस बात को लेकर राजेश जायसवाल ने दो दिन पूर्व गोलू की पिटाई कर दिया था़ जिसको लेकर गोलू ने व्यवसायी राजेश जयसवाल को शनिवार को रात मे धमकी दिया था़
हालांकि पुलिस के समक्ष अपने बयान मे गोलू ने बताया कि वह फोन जब किया था तो व्यवसायी ने उसे पहचान लिया था़ उसको इस बात का अंदाज नही था कि बात इतनी बढ़ जायेगी़ शिकारपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि व्यवसायी ने अपनी शिकायत वापस ले ली है़ युवक को हिदायत देकर पूछताह करने के बाद छोड़ दिया गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




