पंचायतों के प्रारूप मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन

Published at :05 Jan 2016 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायतों के प्रारूप मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन

बेतिया : पंचायत चुनाव को लेकर जिले के सभी पंचायतों के फोटोयुक्त मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन मंगलवार को कर दिया गया. पंचायतों के मतदाता सूची के प्रारूप को पंचायत कार्यालय, प्रखंड कार्यालय व अनुमंडल स्तर सार्वजनिक कर दी गयी है. इन स्थानों पर मतदाता प्रारूप मतदाता सूची को देख सकते है. अगर किसी […]

विज्ञापन

बेतिया : पंचायत चुनाव को लेकर जिले के सभी पंचायतों के फोटोयुक्त मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन मंगलवार को कर दिया गया. पंचायतों के मतदाता सूची के प्रारूप को पंचायत कार्यालय, प्रखंड कार्यालय व अनुमंडल स्तर सार्वजनिक कर दी गयी है. इन स्थानों पर मतदाता प्रारूप मतदाता सूची को देख सकते है.

अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी है तो वे इसके खिलाफ 11 जनवरी तक अपना दावा-आपत्ति दे सकते है. डीडीसी सह पंचायत के प्रभारी पदाधिकारी राजेश मीणा ने दी. उन्होंने बताया कि 11 जनवरी तक मिले सभी दावा-आपत्ति का निराकरण 18 जनवरी तक कर दी जायेगी. इसके आधार फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन राज्य निर्वाचन आयोग के अनुमोदन के बाद 29 जनवरी को किया जायेगा. पंचायती राज पदाधिकारी राजीव कुमार भी मौके पर उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन