राज की जमीन पर अवैध निर्माण में शराब व्यवसायी सहित तीन पर प्राथमिकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jan 2016 2:52 AM (IST)
विज्ञापन

निर्माण रोकने गये राज के सिपाही से अतिक्रमणकारियों ने की मारपीट बेतिया : शहर में बेतिया राज के जमीन पर अवैध रुप से कब्जा कर पक्का निर्माण कार्य कराने में शराब व्यवसायी सहित तीन लोग फंस गये हैं. निर्माण कार्य रोकने गये राज के सिपाही को अतिक्रमणकारियों ने गौली-गलौज करते हुए मारपीट कर भाग दिया. […]
विज्ञापन
निर्माण रोकने गये राज के सिपाही से अतिक्रमणकारियों ने की मारपीट
बेतिया : शहर में बेतिया राज के जमीन पर अवैध रुप से कब्जा कर पक्का निर्माण कार्य कराने में शराब व्यवसायी सहित तीन लोग फंस गये हैं. निर्माण कार्य रोकने गये राज के सिपाही को अतिक्रमणकारियों ने गौली-गलौज करते हुए मारपीट कर भाग दिया. साथ ही धमकी भी दी.
इस बावत राज के सिपाही नथुनी यादव व सुरेश सहनी ने नगर थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पुरानी गुदरी महावीर चौक के शराब व्यवसायी अनिल गुप्ता, मोहम्मद अब्दुल हक व धीरज कुमार को आरोपी बनाया गया है.
शराब व्यवसायी अनिल गुप्ता पर प्राथमिकी में आरोप है कि कविवर नेपाली पथ के समीप बेतिया राज के जमीन पर अवैध रुप से अतिक्रमण किया गया है. अतिक्रमण करने के बाद व्यवसायी जमीन पर टीन से घेराबंदी कर रहा है. जब घेराबंदी रोकने सिपाही सुरेश सहनी गया,तो अतिक्रमणकारी गाली-गलौज करने लगे.
जब गाली देने से माना किया,तो मारपीट करने लगे. धमकी भी दी कि जहां चाहो जाकर मेरी शिकायत करो. मेरा कुछ नहीं बिगडेगा. वहीं मोहम्मद अब्दुल हक पर आरोप है कि दुर्गाबाग मंदिर परिसर में राज के जमीन पर अतिक्रमण कर लिया है. अतिक्रमित जमीन पर पक्का निर्माण करा रहा है.
जब सिपाही नथुनी यादव रोकने गया,तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. जबकि धीरज कुमार पर टांगा स्टैंड के समीप राज के जमीन पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कराने व सिपाही से मारपीट करने का आरोप है. नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
अनिल के पक्का निर्माण को पूर्व में ढहवा चुकी है
प्राथमिकी में यह भी बताया गया है कि अनिल गुप्ता पूर्व में राज के उसी जमीन पर अवैध रुप से पक्का निर्माण कार्य करा रहा था. राज प्रशासन की शिकायत नगर पुलिस ने अवैध पक्का निर्माण को गिरवा दी थी. इसके बावजूद भी अनिल अवैध रुप से उसी जमीन पर टीन से घेराबंदी करा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




