व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी मांगी

Published at :04 Jan 2016 2:49 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी मांगी

अपराधियों ने दिया 48 घंटे का मोहलत पैसा नही दिया तो जान से मारने की धमकी नरकटियागंज : नगर के पुरानी बाजार स्थित एक हार्डवेयर व्यवसायी से अपराधियों ने पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की है़ अपराधियों ने रुपया नहीं देने तथा पुलिस को सूचना देने पर गोली मारने की धमकी भी दी है़ […]

विज्ञापन

अपराधियों ने दिया 48 घंटे का मोहलत

पैसा नही दिया तो जान से मारने की धमकी
नरकटियागंज : नगर के पुरानी बाजार स्थित एक हार्डवेयर व्यवसायी से अपराधियों ने पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की है़ अपराधियों ने रुपया नहीं देने तथा पुलिस को सूचना देने पर गोली मारने की धमकी भी दी है़
फोन पर मिली धमकी के बाद व्यवसायी परिवार पूरी तरह दहशत में है़ व्यवसायी राजेश जायसवाल चनपटिया थाना क्षेत्र के कलवार पट्टी का निवासी हैं. जो नगर परिषद कार्यालय के पास स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं. राजेश जायसवाल ने रविवार को शिकारपुर थाना मे एक आवेदन दिया है़ इसमें कहा गया है कि शनिवार की रात 9 बजकर 30 मिनट पर उसके मोबाइल नंबर 8863024765 पर 7543841008 से फोन आया. फोन करने वाले ने कहा कि तुम्हारी स्पेयर पार्ट्स की दुकान बहुत चलती है़
पांच लाख रुपये का इंतजाम कर लो़ दुबारा फोन करके तुम्हें बताया जायेगा कि पैसा कहां और किसको देना है़ फोन करने वाले ने धमकी देते हुये कहा कि अगर इसकी सूचना पुलिस को देते हो तो तुम्हे गोली मार देंगे़ फोन पर उसने 48 घंटे के अंदर पैसा की व्यवस्था करने को कहा है़ शिकारपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है़ जल्द ही फोन करने वाले की शिनाख्त कर ली जाएगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन