पिता-पुत्री को जख्मी कर दो लाख का सामान लूटा

Published at :03 Jan 2016 1:59 AM (IST)
विज्ञापन
पिता-पुत्री को जख्मी कर दो लाख का सामान लूटा

बेतिया : शहर के बसवरिया मोहल्ले में लक्ष्मण प्रसाद के घर में घुस कर पड़ोसियों ने मारपीट कर नगद सहित दो लाख कीमत की समान लूट कर फरार हो गये. पिता को पिटता देख कर बचाने गयी उसकी गर्भवती पुत्री को भी पड़ोसियों ने नहीं बख्शा. उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया. पिता-पुत्री को […]

विज्ञापन

बेतिया : शहर के बसवरिया मोहल्ले में लक्ष्मण प्रसाद के घर में घुस कर पड़ोसियों ने मारपीट कर नगद सहित दो लाख कीमत की समान लूट कर फरार हो गये. पिता को पिटता देख कर बचाने गयी उसकी गर्भवती पुत्री को भी पड़ोसियों ने नहीं बख्शा. उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया.

पिता-पुत्री को परिजनों ने इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां पुत्री अंजली देवी की हालत नाजुक बनी हुई है. घटना के बाबत लक्ष्मण प्रसाद ने पुलिस को दिये बयान में बताया है कि वह पेंटर का काम करता है. शुक्रवार की देर शाम दुकान बंद कर घर आया. तभी पड़ोसी विनय कुमार, पप्पू कुमार, विरेन्द्र कुमार व ननकी आये. घर का मेन गेट खुलवाने के लिए आवाज देने लगे.
आरोपियों का आवाज सुन कर लक्ष्मण मेन गेट को खोला. जैसे ही गेट खुला सभी आरोपी मारपीट करने लगे. लक्ष्मण को बचाने उसकी गर्भवती पुत्री अंजली आयी. उसके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की.पिता-पुत्री को जख्मी कर सभी आरोपी घर में घुस कर नगद सहित दो लाख कीमत के समान लूट कर फरार हो गये. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि लक्ष्मण के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन