दुर्घटना में एक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jan 2016 1:58 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : नरकटियागंज-लौरिया मुख्य सड़क जमुनिया के समीप शुक्रवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिंडत हो गयी. जिससे एक बाइक चालक की मौत हो गयी. जबकि दूसरा बाइक चालक बाइक छोड़ कर फरार हो गया. मृतक बाइक चालक लौरिया थाना के जमुनिया वृत्ति टोला के स्व. राजेन्द्र साह का 32 वर्षीय पुत्र विनय […]
विज्ञापन
बेतिया : नरकटियागंज-लौरिया मुख्य सड़क जमुनिया के समीप शुक्रवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिंडत हो गयी. जिससे एक बाइक चालक की मौत हो गयी. जबकि दूसरा बाइक चालक बाइक छोड़ कर फरार हो गया.
मृतक बाइक चालक लौरिया थाना के जमुनिया वृत्ति टोला के स्व. राजेन्द्र साह का 32 वर्षीय पुत्र विनय साह बताया गया है. घटना के बावत बताया गया है कि शुक्रवार की देर शाम विनय साह नरकटियागंज से अपने घर जमुनिया वृत्तिटोला लौट रहा था. इसी बीच लौरिया की ओर से तेज रफ्तार से एक बाइक ने सामने से ठोकर मार दिया व बाइक छोड़ कर फरार हो गया. जिससे विनय गंभीर रूप से घायल हो गया.
ग्रामीणों ने विनय को इलाज के लिए लौरिया पीएचसी में भर्ती कराया. जहां उसकी हालत चिन्ताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने एमजेके अस्पताल बेतिया रेफर कर दिया. इलाज के दौरान विनय की मौत हो गयी. घटना स्थल पर छोड़ी गयी बाइक शिकारपुर थाना के सिसवा के सरल राम की बतायी जा रही है. वहीं लौरिया पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




