हैप्पी न्यू इयर के जश्न में डूबा बेतिया

शहरवासियों ने नये वर्ष 2016 का यादगार स्वागत किया. 31 दिसंबर के शाम ढ़लते ही लोगों पर नये वर्ष का सुरूर सवार हो गया था. लोग इस वक्त को गवाना नहीं चाहते थे. बच्चे हो या युवा सभी ने अपनी मस्ती में कोई कसर नहीं छोड़ी. बेतिया : 2015 के अंतिम दिन का सूरज क्या […]
शहरवासियों ने नये वर्ष 2016 का यादगार स्वागत किया. 31 दिसंबर के शाम ढ़लते ही लोगों पर नये वर्ष का सुरूर सवार हो गया था. लोग इस वक्त को गवाना नहीं चाहते थे. बच्चे हो या युवा सभी ने अपनी मस्ती में कोई कसर नहीं छोड़ी.
बेतिया : 2015 के अंतिम दिन का सूरज क्या ढ़ला,लोगों पर नये वर्ष 2016 के उमंग व उत्साह का सुरूर सवार हो गया. नगर के कई मुहल्लों में डीजे की तेज साउंड पर फिल्मी गीतों की शोर गूजने लगी. युवा व बच्चे उस पर झूम-झूम कर हैप्पी न्यू इयर का शोर मचाने लगे. रेस्टोंरेट व होटलों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. नगर की सड़कों पर शाम के 5 बजते ही सन्नाटा पसरने लगा. अगर भीड़ भी दिख रही थी तो मिठाईयों व रेस्टोरेंटों में ही. छोटा हो या बड़ा हर कोई नव वर्ष का स्वागत अपने ढंग से करने में मशगूल था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




