ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर, युवक की मौत

चनपटिया : बेतिया-चनपटिया मेन रोड मे मुशहरी के समीप मंगलवार की दोपहर ट्रैक्टर व बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. जबकि दूसरा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, नरकटियागंज के पुरानी […]
चनपटिया : बेतिया-चनपटिया मेन रोड मे मुशहरी के समीप मंगलवार की दोपहर ट्रैक्टर व बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. जबकि दूसरा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार, नरकटियागंज के पुरानी बाजार के रहने वाला राजीव कुमार कुशवाहा अपने दोस्त विनय कुमार के साथ बाइक से बेतिया आया था. जहां डीटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस के कागजात की प्रक्रिया पूरी कर दोपहर में अपने घर की ओर लौट रहा था. रास्ते में मुशहरी के पास सामने से आ रही एक ट्रैक्टर से राजीव की बाइक में भिड़त हो गयी. हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने दोनों को रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




