अगलगी में लाखों संपति जली

Published at :28 Dec 2015 3:13 AM (IST)
विज्ञापन
अगलगी में लाखों संपति जली

बेतिया : बानुछापर मुहल्ला में शनिवार की रात अचानक एक घर में आग लग गयी. इस आग की घटना में 25 हजार रुपये नगद के साथ लाखों रुपये के समान जल कर नष्ट हो गये. घटना मुहल्ले के संतोष झा के घर में घटी थी. आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है. […]

विज्ञापन

बेतिया : बानुछापर मुहल्ला में शनिवार की रात अचानक एक घर में आग लग गयी. इस आग की घटना में 25 हजार रुपये नगद के साथ लाखों रुपये के समान जल कर नष्ट हो गये. घटना मुहल्ले के संतोष झा के घर में घटी थी. आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है. बताया जाता हैं कि आग उस वक्त लगी जब सभी लोग अपने-अपने घरों में सो रहे थे. तभी अचानक आग की लपटे उठने पर हंगामा हुआ तो ग्रामीण दौड़े हुए घटना स्थल पर पहुंचे.

ग्रामीणों ने प्रयास कर आग को बुझाया. इधर घटना की सूचना पर पंचायत की मुखिया किशोर देवी भी रविवार को पहुंची और पीडि़त परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलायी. वहीं संतोष कुमार झा ने इस घटना की सूचना बानूछापर ओपी को भी दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन