हड़ताल के बाद भी निकली नप की जेसीबी

बेतिया : नप में कामगार यूनियन के हड़ताल व संडे के बाद भी नप का जेसीबी उप सभापति कुमार गौरव उर्फ रिंकी गुप्ता ने निकलवा सफाई करवाया. जेसीबी निजी ड्राइवर के माध्यम से लेकर वे शहर के राजड्योढ़ी परिसर में पहुंचे. वहां उन्होंने 16 जनवरी से शुरू होने वाले श्रीविष्णु महायज्ञ के यज्ञ स्थल को […]
बेतिया : नप में कामगार यूनियन के हड़ताल व संडे के बाद भी नप का जेसीबी उप सभापति कुमार गौरव उर्फ रिंकी गुप्ता ने निकलवा सफाई करवाया. जेसीबी निजी ड्राइवर के माध्यम से लेकर वे शहर के राजड्योढ़ी परिसर में पहुंचे. वहां उन्होंने 16 जनवरी से शुरू होने वाले श्रीविष्णु महायज्ञ के यज्ञ स्थल को साफ कराया.
उप सभापति ने कहा कि विशेष परिस्थिति में वाहन निकाला गया है. उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि नप कर्मचारियों की हड़ताल छठा वेतनमान को लेकर चल रहा है. उसे नप सभापति के माध्यम से सुलझा लिया जायेगा. नप के नोडल पदाधिकारी ने भी हड़ताली कर्मचारियों को भी इस दिशा में अाश्वासन दिया है. राजड्योढ़ी यज्ञ स्थल के सफाई के दौरान भाजपा नेता विजय पटवा, ब्रजमोहन पटेल आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










