बैंक को पैसा नहीं लौटाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

मझौलिया : दो पूर्व पैक्स अध्यक्षों एवं प्रबंधक पर आठ लाख रुपये के गबन के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दी-नेशनल कॉपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक कमल किशोर प्रसाद ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें किशोर प्रसाद ने बताया कि हरपुर गढ़वा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष भुलाई महाते एवं प्रबंधक शशीकांत […]
मझौलिया : दो पूर्व पैक्स अध्यक्षों एवं प्रबंधक पर आठ लाख रुपये के गबन के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दी-नेशनल कॉपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक कमल किशोर प्रसाद ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
जिसमें किशोर प्रसाद ने बताया कि हरपुर गढ़वा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष भुलाई महाते एवं प्रबंधक शशीकांत तिवारी के द्वारा धान अधिप्राप्ति के लिए वर्ष 2011-014 के लिए छह लाख रुपया की खरीद नहीं की गयी तथा राशि का गबन कर लिया गया. वहीं परसा पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह तथा प्रबंधक बाबूलाल यादव ने भी वर्ष 2011-14 में धान अधिप्राप्ति का दो लाख रुपया राशि गबन करने का आरोप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










