नप सभापति के घर के पास मिला टाइम बम

नरकटियागंजः नप सभापति सुनील कुमार के घर से शुक्रवार की शाम 8 बजे पुलिस ने टाइम बम बरामद किया है. जो उनके घर के सीढी के नीचे रखा हुआ था. बेतिया पुलिस को सूचना देकर बम स्क्वायड दस्ता को भेजने की तैयारी की जा रही है. मालूम हो कि शुक्रवार की रात्रि करीब आठ बजे […]
नरकटियागंजः नप सभापति सुनील कुमार के घर से शुक्रवार की शाम 8 बजे पुलिस ने टाइम बम बरामद किया है. जो उनके घर के सीढी के नीचे रखा हुआ था. बेतिया पुलिस को सूचना देकर बम स्क्वायड दस्ता को भेजने की तैयारी की जा रही है.
मालूम हो कि शुक्रवार की रात्रि करीब आठ बजे नप सभापति सुनील कुमार घर से बाहर निकलने की तैयारी में थे. उसी समय सीढी से उतरने के क्रम में टिक-टिक की आवाज सुनायी पड़ी. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डाग स्कवायड के साथ घटनास्थल पर पहुंची.
बम को चालू हालत में देखकर उसने बेतिया पुलिस को सूचना देते हुए बम निरोधी दस्ता भेजने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










