पेट्रोलियम पदार्थ सहित ट्रैक्टर जब्त

Published at :22 Nov 2015 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
पेट्रोलियम पदार्थ सहित ट्रैक्टर जब्त

गौनाहा : गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी के नेतृत्व में सहोदरा गौनाहा, मानपुर थाना मिलकर पेट्रोलियम पदार्थों से लदा एक पावर ट्रेक ट्रैक्टर शुक्रवार की रात 11 बजे चालक सहित बलुआ गांव से बरामद किया गया. गाड़ी को तेल सहित सहोदरा थाना लाया गया है. ट्रैक्टर बिना नंबर की है. केवल गाड़ी पर डीएस439 […]

विज्ञापन

गौनाहा : गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी के नेतृत्व में सहोदरा गौनाहा, मानपुर थाना मिलकर पेट्रोलियम पदार्थों से लदा एक पावर ट्रेक ट्रैक्टर शुक्रवार की रात 11 बजे चालक सहित बलुआ गांव से बरामद किया गया. गाड़ी को तेल सहित सहोदरा थाना लाया गया है. ट्रैक्टर बिना नंबर की है.

केवल गाड़ी पर डीएस439 लिखा है. जिस पर 20 ड्राम बड़ा व 8 ड्राम छोटा पेट्रोलियम पदार्थ के साथ लदा गया था. चालक पहकौल गांव निवासी अलिशेर मियां है. प्रभारी थानाध्यक्ष रियाजुद्दीन खां ने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिकी

दर्ज की जा रही है. चालक को जेल भेजा जायेगा.
गाड़ी मालिक का नाम पता नहीं चला है. इसकी छानबीन की जा रही है. कुल लदे 28 ड्राम पेट्रोलियम पदार्थ पांच हजार लीटर के आस-पास है. उम्मीद की जा रही है कि उक्त पेट्रोलियम पदार्थ तस्करी के लिए नेपाल ले जाया जा रहा था.
विशेष सूत्र से पता चला है कि तीन ट्रैक्टर पेट्रोलियम पदार्थ एक साथ जा रहा था. परंतु कहीं से डीएसपी के आने की सूचना मिलते ही दो ट्रैक्टर कहीं साइड में छिपा दिया गया है. अभी भी प्रखंड के सीमा क्षेत्रों में तेल का खेल चरम सीमा पर है. यह समस्या प्रशासन के लिए खुला चुनौती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन