खुर्शेद के मंत्री बनने पर जश्न

Published at :21 Nov 2015 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
खुर्शेद के मंत्री बनने पर जश्न

मैनाटांड़ : सिकटा विधायक खुर्शेद उर्फ फिरोज आलम के मंत्री बनने की खबर मिलते ही मझरिया गांव जश्न में डूब गया. टीवी पर जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई गांव में उनके समर्थक व रिश्तेदार पटाखा छोड़ने लगे. पूरे गांव में विधायक के रिश्तेदारों ने मिठाईयां भी बांटी. हर कोई खुशी जाहिर करने में […]

विज्ञापन

मैनाटांड़ : सिकटा विधायक खुर्शेद उर्फ फिरोज आलम के मंत्री बनने की खबर मिलते ही मझरिया गांव जश्न में डूब गया. टीवी पर जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई गांव में उनके समर्थक व रिश्तेदार पटाखा छोड़ने लगे.

पूरे गांव में विधायक के रिश्तेदारों ने मिठाईयां भी बांटी. हर कोई खुशी जाहिर करने में लगा था. ग्रामीण अफसार, आजाद आलम, अफरोज , दिगा राम, छेदन राम , विष्णुदेव हजरा, मुन्ना महतो ने आदि ने कहा कि सिकटा व मझरिया के लिए खुशी की बात है. वही विधायक खुर्शेद के भाई- भतीजा ने इस मौके पर अपने समर्थकों के बीच मिठाई बांटी.

बधाई देने वालों का लगा तांता
सिकटा विधायक खुर्शेद आलम के मंत्री पद के शपथ लेते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया. जदयू जिलाध्यक्ष डा. एन एन शाही, पूर्व मंत्री बैद्यनाथ महतो, अनिल झा, असलम खां हक् की, जुल्फकारूल आजम भुट्टो, दीपक सिंह, विद्या पटेल, विजय राउत, डीपी चौधरी, सुरैया शहाब, बब्लू सिंह आदि ने बधाई दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन