कालीधाम मंदिर में सजेगा 18 कन्याओं का मंडप

Published at :21 Nov 2015 2:08 AM (IST)
विज्ञापन
कालीधाम मंदिर में सजेगा 18 कन्याओं का मंडप

बेतिया : रनगर के कालीधाम मंदिर परिसर में फिर एक बार 18 कन्याओं के विवाह का मंडप सजेगा. इसके लिए सामूहिक विवाह समिति ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की. विवाह के लिए आवेदन देने की तिथि 23 नवंबर से प्रारंभ हो रही है जो तीन दिसंबर तक चलेगी. वही विवाह के जितने भी […]

विज्ञापन

बेतिया : रनगर के कालीधाम मंदिर परिसर में फिर एक बार 18 कन्याओं के विवाह का मंडप सजेगा. इसके लिए सामूहिक विवाह समिति ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की. विवाह के लिए आवेदन देने की तिथि 23 नवंबर से प्रारंभ हो रही है जो तीन दिसंबर तक चलेगी.

वही विवाह के जितने भी आवेदन आयेंगे पहले उसका साक्षात्कार भी होगा. इसके लिए तिथि 6 दिसंबर निर्धारित की गयी है. इच्छुक आवेदन कर्ता कालीधाम मंदिर परिसर से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं. इस विवाह समिति के अध्यक्ष विजय वर्णवाल बनाये गये है. वही समिति के सचिव विजय रंजन ठाकुर, ओमप्रकाश साहू, प्रमोद सोनी, राजू, कृष्णा,, ललिता प्रसाद गुप्ता, गुड्डू वर्णवाल, प्रकाश साहू, बिहारी लाल साहू, भीषम प्रसाद आदि शामिल है.

समिति के सदस्यों ने बताया है कि सामूहिक विवाह में उन लोगों का ही आवेदन स्वीकार किया जायेगा जो आर्थिक रूप से कमजोर होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन