पांच वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या

Published at :06 Nov 2013 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
पांच वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या

चनपटिया, बेतियाः प्रखंड के रानीपुर गांव में पांच वर्षीय मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है. इस मामले में आरोपित गांव का ही बीस वर्षीय कृष्णा महतो है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेजा गया है. घटना से ग्रामीणों […]

विज्ञापन

चनपटिया, बेतियाः प्रखंड के रानीपुर गांव में पांच वर्षीय मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है. इस मामले में आरोपित गांव का ही बीस वर्षीय कृष्णा महतो है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेजा गया है. घटना से ग्रामीणों में आक्रोश हैं. उन्होंने आरोपित को फांसी की सजा देने की मांग की है.

जानकारी के मुताबिक प्रभु महतो का बेटा कृष्णा महतो है, जो रानीपुर के रमपुरवा गांव में रहता है. दीपावली के अगले दिन सोमवार को कृष्णा महतो गांव में घूम रहा था. इसी दौरान उसने पांच साल की एक मासूम बच्ची को पास बुलाया और उसे टॉफी दिलाने का लालच दिया. इसके बाद उसे अपने साथ लेकर गांव के बाहर गया. वहीं पर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद देखा बच्ची की हालत बिगड़ गयी है तो उसने गला दबा कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को पास के गन्ने के खेत में छुपा दिया. शाम तक बच्ची जब अपने घर नहीं लौटी तो उसके माता-पिता को चिंता हुई.

उन्होंने गांव में उसे खोजना शुरू किया, लेकिन बच्ची कही नहीं मिली. ग्रामीणों ने भी बच्ची को खोजने की कोशिश की. आसपास के गांव से लेकर खेतों तक में खोजा गया, लेकिन सफलता नहीं मिली. बच्ची के माता-पिता को जब इस बात की सूचना मिली. अंतिम बार उसे कृष्णा के साथ देखा गया था तो मंगलवार की सुबह बच्ची के पिता उसके घर पहुंचे. उन्होंने बच्ची के बारे में पूछा. इस पर कृष्णा और उसके परिजन नाराज हो गये. वह बच्ची के परिजनों से मारपीट पर उतारू हो गये. इसके बाद मामले की सूचना स्थानीय थाने को दी गयी. थानाध्यक्ष इरशाद आलम गांव पहुंचे. उन्होंने कृष्णा से बच्ची के बारे में पूछताछ शुरू की. पुलिस के डर से कृष्णा ने पूरा मामला बता दिया. बच्ची का शव गन्ने के खेत से पुलिस ने छत-विक्षत हालत में बरामद कर लिया.

शव मिलने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेजा दिया गया. वहीं, कृष्णा को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. थानाध्यक्ष इरशाद आलम ने कहा, पहली नजर में देखने से यह दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला लगता है. बच्ची की गला दबाकर हत्या की गयी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सब साफ हो जायेगा. वहीं, घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है. इनका कहना है, आरोपित कृष्णा को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. भाकपा नेताओं ने भी घटना पर आक्रोश व्यक्त किया है. इन लोगों ने भी आरोपित को फांसी दिये जाने की मांग की है. वहीं, बच्ची के परिनजों का रो-रो कर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन