एसएसबी ने संदिग्ध युवक को पकड़ा

Published at :25 Oct 2013 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
एसएसबी ने संदिग्ध युवक को पकड़ा

बगहाः एसएसबी के जवानों ने बुधवार देर शाम एक युवक को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया है. एसएसबी के द्वितीय सेनानायक जितन सिंह ने बताया कि 30 वर्षीय युवक को संदिग्ध अवस्था में गोबरधाना बीओपी से परसा जाने वाले जंगली रास्ते से पकड़ागया है. पूछताछ के क्रम में वह अलग-अलग बयान दे रहा है. […]

विज्ञापन

बगहाः एसएसबी के जवानों ने बुधवार देर शाम एक युवक को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया है. एसएसबी के द्वितीय सेनानायक जितन सिंह ने बताया कि 30 वर्षीय युवक को संदिग्ध अवस्था में गोबरधाना बीओपी से परसा जाने वाले जंगली रास्ते से पकड़ागया है.

पूछताछ के क्रम में वह अलग-अलग बयान दे रहा है. उसने अपना नाम जरनैल सिंह बताया है. वह अपने को कभी पंजाब के तरनतारन तो कभी पाकिस्तान का निवासी बता रहा है.हालांकि उसके हाथ पर मंगल सिंह गोदा हुआ है. युवक के पॉकेट से एक डायरी बिना चैन की घड़ी बरामद हुई है. सेनानायक जितन सिंह ने बताया कि पकड़े गये युवक को नगर थाना को सौंप दिया गया है.

उधर, थानाध्यक्ष सुभाष सिंह ने कहा कि युवक से पूछताछ की जा रही है. बताते चलें कि बीते 21 अक्तूबर को भी एसएसबी ने एक युवक को जंगल के बीचों बीच हाथी नाला के समीप हिरासत में लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन