72 प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण

बेतियाः जिलास्तरीय विज्ञान कार्यशाला में विज्ञान शिक्षकों की अनुपस्थिति के मामले में जिले के 72 हाई स्कूल प्रधानों से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. ज्ञात हो कि 41 वी जवाहर लाल नेहरू बाल विज्ञान प्रदर्शनी के लिए विद्यालय प्रधानों व विज्ञान शिक्षकों की उन्मुखीकरण कार्यशाला पिछले 18 अक्तूबर को आयोजित की गयी थी. लेकिन […]
बेतियाः जिलास्तरीय विज्ञान कार्यशाला में विज्ञान शिक्षकों की अनुपस्थिति के मामले में जिले के 72 हाई स्कूल प्रधानों से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. ज्ञात हो कि 41 वी जवाहर लाल नेहरू बाल विज्ञान प्रदर्शनी के लिए विद्यालय प्रधानों व विज्ञान शिक्षकों की उन्मुखीकरण कार्यशाला पिछले 18 अक्तूबर को आयोजित की गयी थी.
लेकिन उक्त कार्यशाला में जिले के 72 हाई स्कूलों ने भाग लेना मुनासिब नहीं समझा. जबकि इस संबंध में डीइओ के पत्रांक 604 दिनांक 17.09.13 के माध्यम से उन्हें पूर्व सूचना भी दी गयी थी. गंभीरता पूर्वक लेते हुए डीइओ ललन झा ने अनुपस्थित 72 प्रधानाध्यपकों से स्पष्टीकरण मांगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










