पूर्व मुखिया के होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा

Published at :23 Oct 2013 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व मुखिया के होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा

नरकटियागंज, बेतियाः शिकारपुर पुलिस ने सोमवार की शाम एक होटल में छापेमारी कर सैक्स रैकेट का परदाफाश किया. छापेमारी में पुलिस ने दो महिलाओं के साथ तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है. इसमें होटल का मैनेजर भी है. होटल पूर्व मुखिया मंजीत वर्मा का बताया जाता है. शिकारपुर थानाध्यक्ष रामनरेश पासवान ने बताया कि उन्हें […]

विज्ञापन

नरकटियागंज, बेतियाः शिकारपुर पुलिस ने सोमवार की शाम एक होटल में छापेमारी कर सैक्स रैकेट का परदाफाश किया. छापेमारी में पुलिस ने दो महिलाओं के साथ तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है. इसमें होटल का मैनेजर भी है. होटल पूर्व मुखिया मंजीत वर्मा का बताया जाता है. शिकारपुर थानाध्यक्ष रामनरेश पासवान ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नगर के हरदिया चौक स्थित राज महल होटल में देह व्यापार का काम होता है.

सोमवार की शाम जब होटल में छापेमारी की गयी तो बात सही निकली. पुलिस ने कमरा नंबर 105 व 204 से राजपुर तुमकडिया निवासी सुधीर शाही व वृज मोहन मिश्र को आपतिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया. पकड़ी गयी महिलाएं योगापट्टी इलाके की हैं. होटल के मैनेजर शुभनारायण प्रसाद को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि देह व्यापार के आरोप में सभी को जेल भेजा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन