जाली नोट मामले का आरोपित गिफ्तार

Published at :19 Oct 2013 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
जाली नोट मामले का आरोपित गिफ्तार

बेतिया/श्रीनगरः जाली नोट के कारोबारियों की तलाश में सूरत पुलिस गुरुवार की शाम बैरिया पहुंची. इस दौरान सूरत क्राइम ब्रांच की टीम ने बैरिया पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के तिलंगही पंचायत के मधुबाना गांव निवासी सुशील चौधरी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी. जानकारी देते हुए बैरिया थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने […]

विज्ञापन

बेतिया/श्रीनगरः जाली नोट के कारोबारियों की तलाश में सूरत पुलिस गुरुवार की शाम बैरिया पहुंची. इस दौरान सूरत क्राइम ब्रांच की टीम ने बैरिया पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के तिलंगही पंचायत के मधुबाना गांव निवासी सुशील चौधरी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी. जानकारी देते हुए बैरिया थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सुशील पूर्व में सूरत में रह कर सब्जी बेचने का कार्य करता था.

इसी बीच सूरत सिटी क्राइम ब्रांच की टीम ने उसके तीन सहयोगियों को दस हजार पांच सौ के जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पर क्राइम ब्रांच की टीम ने बैरिया के सुशील चौधरी के खिलाफ सूरत सिटी थाना कांड संख्या 125/013 दर्ज किया. सूरत पुलिस की टीम में एसआई एसबी पाटिल एवं पंकज नवीन शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन