30 घंटे से ब्लैक आउट हैं आधा दर्जन प्रखंड

Published at :17 Oct 2013 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
30 घंटे से ब्लैक आउट हैं आधा दर्जन प्रखंड

बेतियाः तेज आंधी व पानी के बाद अभी भी आम जनजीवन सामान्य नहीं हो पाया है.जिले के आधे दर्जन प्रखंडों में तीसरे दिन भी ब्लैक आउट रहा. नौतन, बैरिया, मझौलिया, चनपटिया व लौरिया प्रखंड में लोगों को बिजली नहीं रहने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मोबाइल चार्ज नहीं रहने से लोगों […]

विज्ञापन

बेतियाः तेज आंधी व पानी के बाद अभी भी आम जनजीवन सामान्य नहीं हो पाया है.जिले के आधे दर्जन प्रखंडों में तीसरे दिन भी ब्लैक आउट रहा. नौतन, बैरिया, मझौलिया, चनपटिया व लौरिया प्रखंड में लोगों को बिजली नहीं रहने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

मोबाइल चार्ज नहीं रहने से लोगों का संपर्क भंग हो गया है.जैसे-तैसे जेनरेटर की व्यवस्था कर लोग मोबाइल व अन्य उपकरण चार्ज करने की जुगाड़ में लगे रहे.जानकारी के अनुसार तेज आंधी के कारण कई जगहों पर बिजली के तार टूट गये है. जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित है, जबकि इधर नगर में विद्युत सप्लाई को बिजली बोर्ड के अधिकारी ने जल्द ही सुचारू करा दिया है. इधर, विद्युत अधिकारियों से बात नहीं होने के कारण इस संदर्भ में जानकारी हासिल नहीं की जा सकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन