जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप, प्राथमिकी

बेतियाः जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए नगर के उत्तरवारी पोखरा पुरानी गुदरी निवासी सुधीर कुमार जायसवाल ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में श्री जायसवाल ने आरोप लगाया है कि दो दिन पूर्व उसके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने अपने आप […]
बेतियाः जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए नगर के उत्तरवारी पोखरा पुरानी गुदरी निवासी सुधीर कुमार जायसवाल ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में श्री जायसवाल ने आरोप लगाया है कि दो दिन पूर्व उसके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया.
फोन करने वाले ने अपने आप को बबलू दूबे का भाई बताया और बोला कि झक्कड़ साह की जमीन जो तुम्हारे कब्जे में है, उसे पहाड़पुर थाना के पंडितपुर करमवा निवासी प्रमोद कुमार को दे दो नहीं तो तुम्हें जान से हाथ धोना पड़ेगा. आवेदक ने आवेदन में फोन करने वाले का नंबर भी अंकित किया है. थानाध्यक्ष बिमलेंदू कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










