कोचिंग से घर लौट रही छात्र से छेड़खानी, केस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Apr 2015 2:54 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही छात्र सोनी (काल्पनिक) से सरेराह छेड़खानी की गयी. छेड़खानी की घटना मसजिद के पीछे अली हसन की दुकान के समीप की है. इस बाबत छात्र ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में दरगाह मोहल्ले के अब्दुल्लाह के पुत्र सरवर आलम को आरोपी बनाया […]
विज्ञापन
बेतिया : कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही छात्र सोनी (काल्पनिक) से सरेराह छेड़खानी की गयी. छेड़खानी की घटना मसजिद के पीछे अली हसन की दुकान के समीप की है. इस बाबत छात्र ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में दरगाह मोहल्ले के अब्दुल्लाह के पुत्र सरवर आलम को आरोपी बनाया गया है.
प्रभारी थानाध्यक्ष एजाज आलम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, छात्र एक कोचिंग में पढ़ाई कर अपने घर लौट रही थी. इसी बीच एकांत देख कर मसजिद के समीप सरवर ने उसे रोका और छेड़खानी करने लगा. छेड़खानी का विरोध करते हुए छात्र शोर मचाने लगी. छात्र की शोर सुन कर लोग आते मनचला भाग निकला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










