आभूषण विक्रेता का गला रेता

Published at :28 Aug 2013 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
आभूषण विक्रेता का गला रेता

बगहा/रामनगरः रामनगर प्रखंड के दोन के इलाके में मंगलवार को आभूषणों की बिक्री करने गये अन्नू सोनी का अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेत दिया. पुलिस ने गोबरहिया गांव के समीप गन्ना के खेत में बेहोशी की हालत में खून से लथपथ अन्नू को बरामद कर हरनाटांड़ अस्पताल भेजा. वह चिउटाहां थाने के कदमहवा […]

विज्ञापन

बगहा/रामनगरः रामनगर प्रखंड के दोन के इलाके में मंगलवार को आभूषणों की बिक्री करने गये अन्नू सोनी का अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेत दिया. पुलिस ने गोबरहिया गांव के समीप गन्ना के खेत में बेहोशी की हालत में खून से लथपथ अन्नू को बरामद कर हरनाटांड़ अस्पताल भेजा. वह चिउटाहां थाने के कदमहवा गांव का रहनेवाला है.

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे अनुमंडलीय अस्पताल बगहा रेफर कर दिया. अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि उसकी हालत चिंताजनक है. उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. पुलिस अभिरक्षा में अन्नू को बेतिया इलाज के लिए भेजा गया है. गोबरहिया के थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा. फिलहाल घटना के कारण का खुलासा नहीं हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन