गौनाहा में पांच वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म, गंभीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Feb 2015 10:56 AM (IST)
विज्ञापन

नशे में धुत युवक ने बिस्कुट की लालच देकर दिया घटना को अंजाम बच्ची को जख्मी हालत में छोड़कर हुआ फरार बच्ची की हालत गंभीर, एमजेके अस्पताल रेफर गौनाहा : सहोदरा थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ नशे में धुत 22 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया. घटना गुरुवार देर […]
विज्ञापन
नशे में धुत युवक ने बिस्कुट की लालच देकर दिया घटना को अंजाम
बच्ची को जख्मी हालत में छोड़कर हुआ फरार
बच्ची की हालत गंभीर, एमजेके अस्पताल रेफर
गौनाहा : सहोदरा थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ नशे में धुत 22 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया. घटना गुरुवार देर शाम की बतायी गयी है. गंभीर हालत में बच्ची को गौनाहा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे एमजेके अस्पताल रेफर कर दिया. घटना को लेकर बच्ची के नाना ने सहोदरा थाना में पहकौल गांव निवासी उमेश मांझी के 22 वर्षीय पुत्र संतु मांझी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि गुरुवार की शाम छह बजे बच्ची दरवाजे पर खेल रही थी. उसी समय शराब के नशे में धुत संतु मांझी आया. बिस्कुट देने की बात कह अपने साथ ले जा कर सुनसान जगह पर बच्ची से दुष्कर्म किया. इसके बाद जख्मी हालत में बच्ची को धनौजी चौक मंदिर के पास छोड़ कर फरार हो गया.
परिजन बच्ची को ढूंढ़ते हुए मंदिर के पास गये तो बच्ची ने रोते हुए घटना की जानकारी ननिहाल वालों को दी.थानाध्यक्ष रामकुमार प्रसाद ने बताया कि बच्ची को प्राथमिकी उपचार के लिए पुलिस गौनाहा रेफरल अस्पताल ले गयी थी. जहां बच्ची की स्थिति गंभीर देख हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया है. वहीं आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










