गोलीकांड मामले में तीन अज्ञात पर प्राथमिकी

Published at :16 Jul 2013 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
गोलीकांड मामले में तीन अज्ञात पर प्राथमिकी

बेतिया : बैरिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के पथरीघाट निवासी सुभाष कुमार के फर्द बयान के आधार पर तीन अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की रात सुभाष अपने घर पर सोया हुआ था. इसी बीच तीन अज्ञात लोग उसके दरवाजे पर हो-हल्ला करने […]

विज्ञापन

बेतिया : बैरिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के पथरीघाट निवासी सुभाष कुमार के फर्द बयान के आधार पर तीन अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की रात सुभाष अपने घर पर सोया हुआ था. इसी बीच तीन अज्ञात लोग उसके दरवाजे पर हो-हल्ला करने लगे.

सुभाष ने घर से निकल कर इसका विरोध किया. इसके बाद आरोपितों ने उसके साथ गाली गलौज किया और हाथापाई भी की. इसी बीच एक ने उसे गोली मार दी. जख्मी हालत में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां चिकित्सकों ने तत्काल गोली निकाल कर उसका इलाज करना शुरू कर दिया.

इस संबंध में बैरिया थानाध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि जख्मी के फर्द बयान के आधार पर तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन