अपहरण नहीं हुआ,भाग कर मंदिर में रचा ली शादी

Published at :16 Jul 2013 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
अपहरण नहीं हुआ,भाग कर मंदिर में रचा ली शादी

बेतिया : मझौलिया क्षेत्र के अमवा से अपहृत रूपा कुमारी को बुधवार को पुलिस ने बरामद कर लिया. इस संदर्भ में रूपा कुमारी के पिता रामचंद्र ठाकुर ने थाना में आवेदन देकर अजय कुमार, सविता देवी, धनंजय कुमार, राजेंद्र राउत को अपहरण करने का आरोप लगाया था. इस बाबत पुलिस ने कांड संख्या 6/13 दर्ज […]

विज्ञापन

बेतिया : मझौलिया क्षेत्र के अमवा से अपहृत रूपा कुमारी को बुधवार को पुलिस ने बरामद कर लिया.

इस संदर्भ में रूपा कुमारी के पिता रामचंद्र ठाकुर ने थाना में आवेदन देकर अजय कुमार, सविता देवी, धनंजय कुमार, राजेंद्र राउत को अपहरण करने का आरोप लगाया था. इस बाबत पुलिस ने कांड संख्या 6/13 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया था. इधर अपहृता रूपा कुमारी का कहना है कि वह रजामंदी से अजय कुमार साथ एक जनवरी को घर से भागी व दो जनवरी को मुजफ्फरपुर के मंदिर में शादी रचा ली. उसका कहना है कि अजय कुमार बड़का गांव पकड़ी दयाल का निवासी है एवं उसके गांव में प्राइवेट स्कूल चलाता था.

उसी क्रम में ट्यूशन पढ़ने के क्रम में दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे. इसका विरोध परिवार के सदस्य करने लगे. इसके चलते वह भागने को मजबूर हो गयी और उससे शादी रचा ली. इस संबंध में थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह ने बताया कि लड़की को 164 के बयान के लिए बेतिया भेजा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन