शिक्षक नियोजन का दूसरा फेज 24 से

बेतिया : तृतीय शिक्षक नियोजन कार्यक्रम के तहत माध्यमिक शिक्षक पद पर प्रथम फेज की नियुक्ति के पश्चात द्वितीय फेज प्रारंभ करने का निर्देश निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने नियोजन इकाइयों को दिया है. शिक्षक नियोजन के द्वितीय फेज के तिथियों की घोषणा करते हुए नियोजन इकाइयों को प्रेषित पत्र में निदेशक ने लिखा है कि […]
बेतिया : तृतीय शिक्षक नियोजन कार्यक्रम के तहत माध्यमिक शिक्षक पद पर प्रथम फेज की नियुक्ति के पश्चात द्वितीय फेज प्रारंभ करने का निर्देश निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने नियोजन इकाइयों को दिया है.
शिक्षक नियोजन के द्वितीय फेज के तिथियों की घोषणा करते हुए नियोजन इकाइयों को प्रेषित पत्र में निदेशक ने लिखा है कि शिक्षक नियोजन अधिसूचित नियमावली 2012, नियम 6 के उपनियम 10 क के 30 दिनों के अंतराल पर तीन बार नियोजन किया जाना है. ऐसे में नियोजन के प्रथम क्रम की समाप्ति पर द्वितीय क्रम प्रारंभ किया जाये. इसके लिए विभाग की ओर से नियोजन इकाई वार तिथि घोषित की गयी है.
द्वितीय फेज के नियोजन के लिए विभाग की ओर से घोषित तिथि के अनुसार नगर परिषद में नियोजन कार्य 24 से 26 जून, नगर पंचायत में 27 व 28 जून तथा जिला परिषद नियोजन इकाई द्वारा 29 जून को नियोजन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










