लाल बाजार से लापता रोहित की हत्या का खुलासा, दो भाइयों समेत तीन गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बेतिया : शहर के लाल बाजार से लापता रोहित शर्मा (21) की हत्या का सुराग पुलिस को मिला है. मामले में पुलिस ने दो भाइयों समेत तीन को गिरफ्तार किया है. दो अभी फरार बताये जा रहे हैं. उनकी गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है. पुलिस की माने तो प्रेम प्रसंग में रोहित की हत्या […]
विज्ञापन
बेतिया : शहर के लाल बाजार से लापता रोहित शर्मा (21) की हत्या का सुराग पुलिस को मिला है. मामले में पुलिस ने दो भाइयों समेत तीन को गिरफ्तार किया है. दो अभी फरार बताये जा रहे हैं. उनकी गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है. पुलिस की माने तो प्रेम प्रसंग में रोहित की हत्या कर उसका शव नदी में फेंक दिया गया. पुलिस अभी तक शव की बरामदगी नहीं कर सकी है. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस तफ्तीश में जुटी है.
नगर थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने बताया कि रोहित की हत्या के मामले में चर्च रोड के सौरभ अग्रवाल, बगहा के प्रिंस उर्फ सिद्धांत कुमार व उसके भाई सौरभ श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया है. चर्च रोड निवासी सौरभ के भाई अभिषेक अग्रवाल व इमरान की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. बताया जाता है कि लाल बाजार के गोपाल शर्मा का पुत्र रोहित शर्मा बीते 23 सितंबर को लापता हो गया था.
मामले में परिजनों ने 29 सितंबर को नगर थाने में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. छानबीन के दौरान पुलिस को रोहित के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली. इस आधार पर जांच बढ़ाने पर उसकी हत्या कर शव गायब करने का सुराग मिला है. बता दें कि रोहित लाल बाजार के एक इलेक्ट्रिक शॉप पर काम करता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










