ePaper

मुहर्रम के अवसर पर बिहार के दो जिलों में झड़प

Updated at : 11 Sep 2019 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
मुहर्रम के अवसर पर बिहार के दो जिलों में झड़प

बेतिया : बिहार के दो जिलों पश्चिमी चंपारण और वैशाली में मुहर्रम के अवसर पर हुई झड़प के दौरान हिंसा पर उतारू लोगों ने पथराव के साथ पुलिस के वाहन को आग के हवाले कर दिया. पश्चिम चंपारण जिला के मनुआपुल थाना अंतर्गत जोकहा गांव में मंगलवार शाम दो पक्षों के बीच हुई झड़प को […]

विज्ञापन

बेतिया : बिहार के दो जिलों पश्चिमी चंपारण और वैशाली में मुहर्रम के अवसर पर हुई झड़प के दौरान हिंसा पर उतारू लोगों ने पथराव के साथ पुलिस के वाहन को आग के हवाले कर दिया. पश्चिम चंपारण जिला के मनुआपुल थाना अंतर्गत जोकहा गांव में मंगलवार शाम दो पक्षों के बीच हुई झड़प को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस की जीप को आग के हवाले करने के साथ करीब आधा दर्जन अन्य वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. वारदात की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी निलेश रामचंद्र व पुलिस अधीक्षक जयंतकांत मौके पर पहुंचे और अग्निशमन दस्ता की मदद से पुलिस जीप में लगायी गयी आग पर काबू पाया.

जयंतकांत ने बताया कि उपद्रवियों को खदेड़ दिए जाने के साथ पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वैशाली जिले के बलिगांव थाना अंतर्गत बेलादम गांव में ताजिया जुलूस के दौरान दो समुदाय के लोगों के बीच कल शाम झड़प में 17 वर्षीय नवयुवती सहित तीन लोग जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए पातेपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. सूचना मिलते ही वैशाली की जिलाधिकारी उदिता सिंह और पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों वारदात स्थल पहुंचे और शांति समिति बनाने का निर्देश दिया ढिल्लों ने स्थिति को अब नियंत्रण में बताते हुए कहा कि दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन