हॉस्पिटल रोड में फर्जी चिकित्सकों की भरमार, रोज ठगे जा रहे मरीज

बेतिया : शहर के अस्पताल रोड में फर्जी चिकित्सकों की भरमार है. नित्य नये क्लीनिक व नर्सिंग होम खुल रहे हैं. बिना डिग्री चिकित्सक खुल्लम खुल्ला इलाज के नाम पर मरीजों से ठगी कर रहे हैं. खासकर अस्पताल रोड स्थित आदर्श जांच घर वाली गली, कोतवाली चौक, नाजनी चौक और मित्रा चौक पर. यहां इनकी […]
बेतिया : शहर के अस्पताल रोड में फर्जी चिकित्सकों की भरमार है. नित्य नये क्लीनिक व नर्सिंग होम खुल रहे हैं. बिना डिग्री चिकित्सक खुल्लम खुल्ला इलाज के नाम पर मरीजों से ठगी कर रहे हैं. खासकर अस्पताल रोड स्थित आदर्श जांच घर वाली गली, कोतवाली चौक, नाजनी चौक और मित्रा चौक पर. यहां इनकी क्लीनिक व नर्सिंग होम हर रोज सहज रूप से संचालित हो रही है.
बिना रोक टोक गरीब, व भोले भाले मरीजों को फंसा कर इलाज के नाम पर लूटा जा रहा है. हालांकि इनके इलाज से मरीज ठीक होने के बजाय हर दिन काल के गाल में समा रहे हैं, लेकिन ये चिकित्सक बड़े से बड़े ऑपरेशन करने से भी नहीं चूक रहे हैं. नतीजतन कई बार मरीजों को अपनी जान भी गवानी पड़ती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










