प्रताड़ित करने में पति को जेल, दूसरा निकाह भी रुका

Updated:
विज्ञापन

मैनाटांड़ : इनरवा थाना क्षेत्र के शाहपुर परसौनी की एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में उसके पति मुमताज खां को पुलिस ने जेल भेज दिया है. पुलिस निरीक्षक भारतेंदु प्रसाद देव ने बताया कि पीड़िता समीउन खातून की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पति मुमताज खां को […]

विज्ञापन

मैनाटांड़ : इनरवा थाना क्षेत्र के शाहपुर परसौनी की एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में उसके पति मुमताज खां को पुलिस ने जेल भेज दिया है. पुलिस निरीक्षक भारतेंदु प्रसाद देव ने बताया कि पीड़िता समीउन खातून की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पति मुमताज खां को जेल भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

वहीं मुमताज खां का बेतिया के शेखधुरवा के पास होने वाली दूसरी निकाह भी रुक गया. उन्होंने बताया कि समीउन खातून की शिकायत पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने की सुसंगत धाराओं के तहत पति मुमताज खां, सास रबिया खातून, ससुर नेकमोहम्मद खां एवं तबरेज खान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मुमताज खां को जेल भेजकर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन