प. चंपारण : सड़क हादसे में साला और बहनोई की मौत

Updated:
विज्ञापन

बेतिया (प. चंपारण) : राष्ट्रीय उच्च पथ 727 पर बेतिया-लौरिया मार्ग में शनिवार की देर शाम मनुआपुल थाने के सियारोसती गांव के पास एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के ट्रक की ठोकर से बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. उनकी पहचान मनुआपुल थाने के भरपटिया निवासी विकास राम व सिकटा थाने […]

विज्ञापन

बेतिया (प. चंपारण) : राष्ट्रीय उच्च पथ 727 पर बेतिया-लौरिया मार्ग में शनिवार की देर शाम मनुआपुल थाने के सियारोसती गांव के पास एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के ट्रक की ठोकर से बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. उनकी पहचान मनुआपुल थाने के भरपटिया निवासी विकास राम व सिकटा थाने के सिकटा शिकारपुर निवासी साहेब राम के रूप हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दोनों साला-बहनोई थे. विकास के पिता भरपटिया निवासी भगरासन राम ने बताया कि उनका पुत्र अपने साले साहेब राम के साथ बाइक से जिनवालिया स्थित रिश्तेदार के घर से शनिवार को देर शाम मनुआपुल वापस आ रहे थे. सियारोसती गांव के पास कंस्ट्रक्शन कंपनी के मिक्सर मशीन वाले ट्रक ने ठोकर मार दी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन