गबन के आरोप में बरवा पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Aug 2019 2:57 AM (IST)
विज्ञापन

योगापट्टी :सरकारी राशि गबन करने के आरोप में बारवा ओझा पंचायत के बारवा ओझा पैक्स अध्यक्ष अमितेश कुमार झा को गिरफ्तार कर शनिचरी पुलिस ने जेल भेज दिया है. इस मामले में बीसीओ के आवेदन पर सरकारी राशि गबन करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है. प्राथमिकी में बीसीओ ने दिए गए आवेदन में आरोप […]
विज्ञापन
योगापट्टी :सरकारी राशि गबन करने के आरोप में बारवा ओझा पंचायत के बारवा ओझा पैक्स अध्यक्ष अमितेश कुमार झा को गिरफ्तार कर शनिचरी पुलिस ने जेल भेज दिया है. इस मामले में बीसीओ के आवेदन पर सरकारी राशि गबन करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है. प्राथमिकी में बीसीओ ने दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि बारवा ओझा के पैक्स अध्यक्ष अमितेश कुमार झा ने सरकारी राशि 4 लाख 43 हजार 750 रुपये का गबन किया है.
उन्होंने बताया है कि पैक्स अध्यक्ष को किसानों से धान खरीद कर मिलर को देना था. ताकि चावल तैयार कराकर बिहार खाद निगम लिमिटेड बेतिया को भेजा जा सके. उन्होंने बताया कि पैक्स के माध्यम से किसानों से ढाई सौ क्विंटल धान की खरीददारी हुई, लेकिन मिलर के यहां धान नहीं भेज कर आरोप है कि उसे मार्केट में बेच दिया गया.
इसी गबन के आरोप में शनिचरी पुलिस ने पैक्स अध्यक्ष अमितेश कुमार झा को गिरफ्तार कर किया. इस संबंध में शनिचरी थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी की ओर से दर्ज कराई गई गबन की प्राथमिकी के आलोक में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
फरार चल रहे दो गिरफ्तार, जेल
सिकटा . समकालीन अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपितों में किशोरी पटेल और जोखू पटेल सिरिसिया गांव के रहने वाले हैं. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने की है. उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










