बगहा से दो हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

गिरफ्तार नक्सलियों में वीटीआर में वनरक्षी के पद पर तैनात स्वामीनाथ उरांव भी शामिल ड्यूटी के बाद सुस्त पड़ी नक्सली गतिविधियों को तेज करने काकार्य करता था बगहा : पुलिस जिला के उत्तरांचल में नक्सली गतिविधि को तेज करने वाले दो हार्डकोर नक्सलियों को एसटीएफ ने चिउटाहा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. दोनों का […]
गिरफ्तार नक्सलियों में वीटीआर
में वनरक्षी के पद पर तैनात स्वामीनाथ उरांव भी शामिल
ड्यूटी के बाद सुस्त पड़ी नक्सली गतिविधियों को तेज करने काकार्य करता था
बगहा : पुलिस जिला के उत्तरांचल में नक्सली गतिविधि को तेज करने वाले दो हार्डकोर नक्सलियों को एसटीएफ ने चिउटाहा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. दोनों का संबंध मुजफ्फरपुर जिले में नक्सली गतिविधि से है. एएसपी धर्मेंद्र कुमार झा ने बताया कि दोनों को एसटीएफ की टीम मुजफ्फरपुर ले गयी.
दोनों सरैया थाना कांड संख्या 285/17 में शामिल थे. मुजफ्फरपुर पुलिस वर्षों से खोज रही थी. गिरफ्तार नक्सलियों में वीटीआर में वनरक्षी के पद पर तैनात स्वामीनाथ उरांव भी शामिल हैं. वह चिउटाहा थाना के नवका टोला वृंदावन निवासी युगल उरांव का पुत्र है.
जानकारी के अनुसार स्वामीनाथ वीटीआर के चिउटाहा वन क्षेत्र के वृंद्धावन चेक पोस्ट पर बतौर वनरक्षी के पद पर तैनात था. वह वन विभाग नाका पर ड्यूटी करता था. रात्रि व ड्यूटी के बाद जंगली इलाकों में नक्सली गतिविधि को तेज करने का कार्य करता था. वन विभाग में होने की वजह से उस पर किसी को शक भी नहीं हो पाता था. एएसपी ने बताया कि एसटीएफ की पूछताछ में कई सुराग मिले हैं. वहीं चिउटाहा थाने के ढोलबजवा निवासी दूधनाथ साह को भी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है. दोनों का संबंध सरैया थाना संख्या 285/17 से है.
नक्सली गतिविधियों में कई महिलाओं व पुरुषों के शामिल होने की आशंका
हार्डकोर सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस कुछ भी बताने से गुरेज कर रही है. आशंका है कि इन नक्सलियों जंगली क्षेत्रों में कई महिलाअों व पुरुषों को शामिल कर प्रशिक्षण दिया है. इसको ले स्थानीय पुलिस व एसटीएफ की नजर चिउटाहा, गोबर्धना, सेमरा, लौकरिया, गोबरहिया थाना क्षेत्रों के नक्सल प्रभावित इलाकों की ओर टिकी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




