बेतिया महिला थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष समेत पांच सस्पेंड

Updated at : 12 Jun 2019 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
बेतिया महिला थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष समेत पांच सस्पेंड

पुलिस महकमे में हड़कंप नगर थाना के दो एएसआई भी चपेट में कई थानेदारों से छिन सकती है थानेदारी सुस्त व लापरवाह थानाध्यक्षों की बन रही सूची बेतिया : जिले में अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश देने के तुरंत बाद ही पुलिस कप्तान जयंत कांत ने शुरू कर दिया है. पहली […]

विज्ञापन

पुलिस महकमे में हड़कंप

नगर थाना के दो एएसआई भी चपेट में
कई थानेदारों से छिन सकती है थानेदारी
सुस्त व लापरवाह थानाध्यक्षों की बन रही सूची
बेतिया : जिले में अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश देने के तुरंत बाद ही पुलिस कप्तान जयंत कांत ने शुरू कर दिया है. पहली कार्रवाई गश्ती में लापरवाही बरतने को लेकर की गई है. इस आरोप में एसपी ने महिला थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिस पदाधिकारियों व आरक्षियों को सस्पेंड कर दिया है.
इसको लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस सूत्रों की माने तो सोमवार को हुए क्राइम मीटिंग के दौरान यह मामला उजागर हुआ था. इसके थोड़ी देर बाद ही एसपी ने महिला थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष, नगर थाना के दो जमादार व महिला थाना के दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है. उन्होंने बताया कि नगर थाना में पदस्थापित जमादार पंकज कुमार व देवनारायण ठाकुर तथा महिला थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल सिंह को निलंबित किया है.
इसके अतिरिक्त महिला थाना में पदस्थापित दो महिला सिपाहियों पर भी कार्रवाई हुई है. एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमें में हड़कंप का माहौल है।.एसपी ने कहा कि गश्ती में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस मामले में कोताही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई तय है. उन्होंने कहा कि थानाध्यक्षों को निरंतर गश्ती करने का निर्देश दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन