मारपीट कर युवती को किया घायल

बेतिया : मझौलिया थाना क्षेत्र के रमपुरवा महानवा गांव निवासी विशुनदेव ठाकुर की 24 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी को गांव के ही लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल प्रीति को इलाज के लिए परिजनों ने एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया है. घायल प्रीति ने नगर थाना को दिए बयान में […]
बेतिया : मझौलिया थाना क्षेत्र के रमपुरवा महानवा गांव निवासी विशुनदेव ठाकुर की 24 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी को गांव के ही लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल प्रीति को इलाज के लिए परिजनों ने एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया है. घायल प्रीति ने नगर थाना को दिए बयान में आरोप लगाया है कि अपने गांव के ही अरविंद पांडेय के घर के समीप अपनी जमीन पर गई थी.
परंतु उस समय अरविंद पांडेय द्वारा ट्रैक्टर से उसके जमीन पर मिट्टी की भराई की जा रही थी. मना करने पर अरविंद पांडेय ने कहा कि अपने पिता से 10 लाख रुपये दिलवा दो, तब जाकर जमीन छोड़ देंगे. इसी बीच आरोप है कि अरविंद पांडेय, केदार पांडेय, पप्पू पांडेय, कृपा देवी व अंशु कुमारी ने मिलकर प्रीति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










