बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता सह पेट्रोल पंप व्यवसायी से दिन-दहाड़े तीन लाख लूटे

बेतिया : बिहारमें पश्चिमी चंपारणकेबेतिया शहर के डाक बंगला रोड के समीप बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप व्यवसायी सह भाजपा किसान प्रकोष्ठ के नेता राणा दिलीप सिंह से दिन-दहाड़े तीन लाख रुपये की लूट लिया है. घटना सोमवार की शाम की है. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. शहर […]
बेतिया : बिहारमें पश्चिमी चंपारणकेबेतिया शहर के डाक बंगला रोड के समीप बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप व्यवसायी सह भाजपा किसान प्रकोष्ठ के नेता राणा दिलीप सिंह से दिन-दहाड़े तीन लाख रुपये की लूट लिया है. घटना सोमवार की शाम की है. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. शहर में नाकाबंदी कर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है. जिन से पुलिस पूछताछ में जुटी है.
बताया जाता है कि राणा दिलीप सिंह अपने पेट्रोल पंप से रुपये लेकर डाक बंगला रोड स्थित अपने आवास पर आ रहे थे. रुपये को बैग में रखा था. इसी दौरान बदमाशों ने उनके घर के समीप घटना को अंजाम दिया और फरार हो गये. घटना की सूचना पर नगर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड से दो संदिग्धों को हिरासत में ले ली है. दोनों को मुफस्सिल थाना में रखा गया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने कुछ भी बताने से इन्कार किया है. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बदमाश हथियार से लैस थे, वे अपाची बाइक पर सवार थे और लूट कर फरार हो गये. मामले में पुलिस छापेमारी कर रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










