नरकटियागंज : पूर्वांचल एक्सप्रेस से विदेशी मुद्रा व 8.50 लाख बरामद, दो गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

युवकों के पास से भारी मात्रा में विदेशी स्कॉच शराब भी मिली नरकटियागंज (पचं) : गोरखपुर से कोलकाता जा रही 15052 डाउन पूर्वांचल एक्सप्रेस में रेल पुलिस ने भारतीय व विदेशी करेंसी समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों के पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब लैपटॉप, मोबाइल आदि की भी मिले. […]
विज्ञापन
युवकों के पास से भारी मात्रा में विदेशी स्कॉच शराब भी मिली
नरकटियागंज (पचं) : गोरखपुर से कोलकाता जा रही 15052 डाउन पूर्वांचल एक्सप्रेस में रेल पुलिस ने भारतीय व विदेशी करेंसी समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार युवकों के पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब लैपटॉप, मोबाइल आदि की भी मिले. रेल थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि गोरखपुर जिले के भेलूपुर थाने के भोआपार निवासी अखिलेश मधेशिया तथा दीपक कुमार (26)को पकड़ा गया है.
गिरफ्तार युवकों के पास से 8 .50 लाख भारतीय करेंसी, थाईलैंड की 12 साल की विदेशी करेंसी दो ट्रॉली बैग में रखी नौ लीटर विदेशी शराब, पुराना लैपटॉप, चार एटीएम कार्ड, दो आधार कार्ड व पहचान पत्र, चार मोबाइल आदि बरामद किये गये हैं. पूछताछ के दौरान युवकों ने बताया कि नकद व सामान कोलकाता ले जा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










