5.70 लाख रुपये बरामद, तीन हिरासत में
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मझौलिया : वाहन चेकिंग के दौरान मझौलिया पुलिस ने 5 लाख 70 हजार रुपये सहित 3 को हिरासत में लिया. इस संदर्भ में मझौलिया थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि बुधवार के दिन वाहन जांच की गई. जांचोपरांत पारस पकड़ी एवं रतनमाला के बीच वाहन चेकिंग के दौरान म्हछी बनकटवा गांव के अविनाश कुमार […]
विज्ञापन
मझौलिया : वाहन चेकिंग के दौरान मझौलिया पुलिस ने 5 लाख 70 हजार रुपये सहित 3 को हिरासत में लिया. इस संदर्भ में मझौलिया थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि बुधवार के दिन वाहन जांच की गई.
जांचोपरांत पारस पकड़ी एवं रतनमाला के बीच वाहन चेकिंग के दौरान म्हछी बनकटवा गांव के अविनाश कुमार की बाइक से 2 लाख रुपये, छवरहिया गांव के नीरज कुमार के बाइक से 2 लाख रुपये एवं चंदेश्वर तिवारी की बाइक से 1 लाख तथा मझौलिया गुप्ता ट्रेडर्स की दुकान से 70 हजार रुपये बरामद की गई है. इस मामले में बताया जाता है कि पकड़े गए 5 लाख रुपये व 3 बाइक बरामद किये गये हैं. वे तीनों स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक बताये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










