चिठ्ठियों पर लिखा होगा संदेश, जरूर करें वोट

Updated at : 02 Apr 2019 1:56 AM (IST)
विज्ञापन
चिठ्ठियों पर लिखा होगा संदेश, जरूर करें वोट

बेतिया : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रधान डाकघर बेतिया में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त रवींद्रनाथ प्रसाद सिंह ने कहा कि मतदान सबसे बड़ा दान है. लोकतंत्र की मजबूती के लिए हम सबको मतदान अवश्य करनी चाहिए. लोक सभा चुनाव 12 मई 2019 […]

विज्ञापन

बेतिया : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रधान डाकघर बेतिया में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त रवींद्रनाथ प्रसाद सिंह ने कहा कि मतदान सबसे बड़ा दान है. लोकतंत्र की मजबूती के लिए हम सबको मतदान अवश्य करनी चाहिए. लोक सभा चुनाव 12 मई 2019 को आप सभी मतदान अवश्य करें और अन्य लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करें.

डाक अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मतदान की महत्ता पर प्रकाश डाला और उपस्थित कर्मियों से अपील किया कि वे मतदान के लिए अन्य लोगों को भी जागरूक करें. वहीं जिला स्वीप कोर कमेटी की सदस्या मेरी एडलीन ने कहा मतदान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य और अधिकार है. देश के इस महापर्व में सभी वोटर अवश्य शामिल हों. आज से चिट्ठी पत्रों पर मतदान का संदेश मुहर लगाकर घर- घर तक लोगों को संदेश दिया जाएगा कि वे 12 मई को मतदान अवश्य करें.

उप विकास आयुक्त, डाक अधीक्षक एवं अतिथियों ने संयुक्त रूप से डाकघर के चिट्ठी पत्रों पर मतदाता जागरूकता का स्लोगन लिखा हुआ. मतदान मेरा अधिकार, मतदान मेरी जिम्मेदारी कोई मतदाता न छूटे और 12 मई को मतदान अवश्य करें का मुहर लगाया. मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में डाकधर के उपाधीक्षक संतोष सिंह, जन संपर्क निरीक्षक आर के प्रसाद, डाकपाल हरेंद्र, स्वीप कोषांग के कर्मी शमीम आरा, संजय कुमार कुशवाहा, विजय कुमार चौबे, संजय कुमार सहित डाकधर के कर्मी उपस्थित हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन